Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने जड़ा करियर का 40 वां शतक, सचिन के रिकॉर्ड से महज नौ कदम दूर

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 40 वां शतक जड़ा है। कोहली ने 224 मैच की 216 पारियों में 60.06 की औसत से 10692 रन भी बनाये है। विराट कोहली से ऊपर अब शतकों के मामले में मास्टरबलास्टर सचिन तेंदुलकर ही है। उनके वनडे में 49 शतक और कुल शतक 100 है।

आपको बता दें, नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे है मुकाबले में भारतीय टीम ने विराट कोहली के शतक के दम पर 250 रन बनाये है। विराट कोहली ने 116 रन की शानदार पारी खेली। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उत्तरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही।

दूसरे मैच में भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए हैं। उसने एश्टन टर्नर और जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह शॉन मार्श और नाथन ल्योन को अंतिम एकादश में सामिल किया गया है। बता दें, भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

इस प्रकार है वनडे टीमें:-
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन कुल्टर नाइल और नाथन ल्योन

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS 2nd ODI: भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब, 17 ओवर में तीन बल्लेबाज OUT

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना



Herald