Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 40 करोड़ रुपये लेने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने उठाया ये बड़ा कदम

स्पोटर्स डेस्क।इन दिनों आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम जबरदस्त धमाल मचा रही है। इस सीजन में धोनी की टीम लगातार दो मैच जीतकर दिखा दिया है की वह इस सीजन का खिताब जीतने के लिए तैयार है। लेकिन इस बीच धोनी ने अपना बकाया पैसे लेने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया दिया है । धोनी आम्रपाली ग्रुप से जुड़े हुए थे लेकिन कंपनी ने काफी समय से धोनी का भुगतान नहीं कर रही थी। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की धोनी ने बकाया 40 करोड़ रुपये देने के लिए सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की है।

आम्रपाली ग्रुप पर पहले से ही ठगने का आरोप है और जिसके खिलाफ होम बायर्स ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। धोनी ने 2009 से 2015 तक आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एम्बेसडर थे लेकिन जब धोनी ने कंपनी छोड़ी तो कंपनी ने धोनी का बकाया नहीं चुकाया था। जब होम बायर्स ने आम्रपाली ग्रुप पर घर ना देने का आरोप लगाया तो धोनी ने घर खरीदारों का समर्थन करते हुए आम्रपाली ग्रुप को छोड़ दिया था।

IPL 2019: रैना को पछाड़ कर इस मामले में सिक्सर किंग बने धोनी

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल आम्रपाली ग्रुप मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आम्रपाली समूह के डायरेक्टर अनिल कुमार शर्मा, शोव प्रिया और अजय कुमार को हिरासत में ले लिया गया था।अब यह देखना होगा की कोर्ट धोनी की इस याचिका पर क्या ​फैसला लेता है और धोनी को कब तक उनकी बकाया राशि मिल पाती है ।



Herald