खेल डेस्क। टैमी ब्यूमोंट (62) और कप्तान हीटर नाइट (40) की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को गुवाहटी में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 41 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की इस शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मैदान में उतरते ही इस स्टार क्रिकेट ने तोड़ डाला सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने टैमी ब्यूमोंट (62), कप्तान हीटर नाइट (40) और वाट (35) की उपयोगी पारियों की सहायता से पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में शीर्ष क्रम के लचर प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर केवल 119 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में सर्वाधिक रन आठवें नम्बर की बल्लेबाज शिखा पांडे ने बनाए। उन्होंने 21 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया। जबकि दीप्ति शर्मा ने 22 रन का योगदान दिया। ए रेड्डी ने 18 और वेदा कृष्णमूर्ति ने 15 रन बनाए।
68 साल पहले आज ही के दिन दुनिया ने इस कारण माना था भारत का लोहा
टीम इंडिया के शुरुआत चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। कप्तान स्मृति मंधाना ने दो और पूर्व कप्तान मिताली राज केवल सात रन ही बना सकी।मेहमान टीम की ओर से एक बार फिर से कैथरीन ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि स्मिथ ने इतने ही ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट झटके।