Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

45 रनों पर सिमटी वेस्ट इंडीज की टीम, रेकॉर्ड 137 रनों से जीता इंग्लैंड

बेस्टेरे
इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को दूसरे टी20 इंटनरैशनल मैच में रेकॉर्ड 137 रनों से हराकर सीरीज जीत ली है। शुक्रवार को खेले गए मैच में मेहमान टीम ने 182/6 का स्कोर बनाया और फिर कैरेबियाई टीम को सिर्फ 45 रनों पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने करियर बेस्ट 87 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 32/4 विकेट की मुश्किल परिस्थिति से उबारा।

वेस्ट इडीज की टीम 12 ओवर भी नहीं खेल पाई। इसने इंग्लैंड को टी20 इंटरनैशनल में उसकी सबसे बड़ी जीत दी। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने छह रनों पर चार विकेट लेकर घरेलू टीम को बुरी तरह झकझोरा।

इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और वनडे सीरीज ड्रॉ रही थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, कप्तान इयॉन मॉर्गन और जो डेनली शुरुआती 5.2 ओवरों में ही आउट हो गए थे।

इसके बाद हालांकि जो रूट और बिलिंग्स ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला। रूट ने 36 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। दोनों ने मिलकर 55 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी की। रूट 16वें ओवर में रन आउट हुए।

बिलिंग्स ने इसके बाद वेस्ट इंडीज गेंदबाजों पर इसका गुस्सा निकाला। उन्होंने और डेविड विलि ने दो ओवरों में 44 रन जोड़े। कार्लोस ब्राथवेट और करियर की शुरुआत कर रहे मैकॉय ने 22-22 रन दिए।