भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा, यह मैच अंतिम ओवर तक गया. अंतिम ओवर में भारतीय टीम ने इस मैच को 8 रन के करीबी अंतर से जीत लिया और साथ ही भारतीय टीम ने इस मैच में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है. सीरीज का तीसरा वनडे मैच अब रांची में खेला जायेगा.
जीत का श्रेय कप्तान ने रोहित-धोनी को दिया

भारतीय टीम की दूसरे वनडे की जीत का श्रेय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को दिया है. उन्होंने कहा है, अहम मौकों पर दोनों की सलाह के चलते ही भारतीय टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली है.
रोहित और धोनी ने 46वां ओवर छठे गेंदबाज को देने से मना किया

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद अपने एक बयान में कहा,
“मैं 46वें ओवर में केदार जाधव और विजय शंकर में से किसी एक को देने के बारे में सोच रहा था. इस बारे में मैंने रोहित और धोनी दोनों से बात भी की थी, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा करने से मना कर दिया.
उन दोनों का ही मानना था, कि अभी बुमराह और शमी से ही गेंदबाजी कराते हैं. अगर हम मैच में बने रहेंगे, तो अंत में अपने छठे गेंदबाज को गेंदबाजी देंगे. पहले हम अपनी पकड़ मैच में मजबूत कर ले. उन दोनों की बात ठीक निकली और यही योजना के साथ अंत में हम मैच जीतने में कामयाब रहे हैं.”
रोहित-धोनी के कहने पर शंकर को दिया अंतिम ओवर

विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद आगे अपने बयान में कहा,
“शंकर ने भी अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने गेंद को सही क्षेत्रों में डाला. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार खेल दिखाया है.
रोहित और धोनी के कहने पर ही मैंने शंकर को अंतिम ओवर दिया. वह दोनों अनुभवी हैं, उन्हें टीम की भलाई के लिए बोलना हमेशा अच्छा लगता है. रोहित टीम के उप-कप्तान है और एमएस लम्बे समय से टीम में है. ये लोग इस खेल को बहुत उत्सुकता से देखते हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कप्तान विराट कोहली ने खोला राज 46 वें ओवर में धोनी-रोहित के इस प्लान से मिली अंतिम ओवर में रोमांचक जीत appeared first on Sportzwiki.