भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर वर्तमान समय में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरी तरफ अम्बाती रायडू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती 3 मैचों में बुरी तरह फेल साबित हुए थे.
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने रायडू की जगह विजय शंकर को नंबर-4 पर बल्लेबाजी कराने की सलाह दी है.
विजय शंकर से कराई जाये नंबर-4 पर बल्लेबाजी

संजय मांजरेकर ने मोहाली में चौथे वनडे मैच के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा, “विजय शंकर मेरे नंबर-4 है, क्योंकि उनके पास छक्के मारने के साथ-साथ स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता भी हैं.
वह एक बल्लेबाज के रूप में टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं और टीम को अपनी गेंदबाजी से बोनस के रूप में 3-4 ओवर दे सकते हैं. हालाँकि, उसके पास पूरे 10 ओवर का कोटा नहीं है.”
रायडू के विश्व कप टीम में अब प्रश्न चिन्ह?

संजय मांजरेकर ने आगे अपने बयान में कहा, “वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अम्बाती रायडू के 90 रन के बाद, मुझे यकीन था, कि उन्होंने अपना स्थान विश्व कप के लिए पक्का कर लिया है, लेकिन उसके बाद उनके तीन कम स्कोर ने उनकी जगह पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया हैं और विजय शंकर को उदय होने का मौका दे दिया है.”
विराट को नंबर-3 पर ही करनी चाहिए बल्लेबाजी

पिछले मैच में केएल राहुल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आये थे. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर-4 पर खेलने आये थे. संजय मांजरेकर इस बात से भी खुश नहीं हैं, इसलिए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, कि विराट कोहली को नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करें. हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को डिमोट करने का कोई मतलब नहीं है, जिसने इस टीम को नंबर-3 पर खेलते हुए कई जीत दिलाई है, उस बल्लेबाज के नंबर को नीचे किया जा सकता है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विजय शंकर से कराई जाये नंबर-4 पर बल्लेबाजी : संजय मांजरेकर appeared first on Sportzwiki.