वर्ल्डकप को लेकर इस समय सभी टीमें संजीदगी से टीमों के चयन में जुटी हुई है. इस बीच वर्ल्डकप 2019 के लिए पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की भविष्यवाणी का दौर जारी है. इसी बीच पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के सेमी-फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी की है.

बता देें कि रिकी पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्वविजेता बनाया था. इस दौरान आस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम मानी जाती थी. इस दौर में आस्ट्रेलिया से जीतना किसी भी टीम के लिए बड़ी ही मुश्किल प्रतीत होता था. रिकी पोंटिंग का मानना है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे. जबकि चौथी टीम के रूप में वह न्यूजीलैंड को देखते हैं.
हालांकि उन्होंने कहा कि इस दौरान पाकिस्तान और विंडीज की टीम भी अपने प्रर्दशन से सभी को चौंका सकती है. इस समय विंडीज टीम भी लय में चल रही है.

क्रिकबज से बातचीत में पोंटिंग ने कहा, कि
”इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और शायद न्यूजीलैंड. हां आपको ये नहीं पता कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्या करने वाले हैं.”

जब पोंटिंग से पूछा गया कि ऐसा लग रहा है कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आक्रामकता खो दी है, तो इस पर उन्होंने कहा
”मुझे नहीं लगता कि वह ऑस्ट्रेलियाई की तरह नहीं रहे. जब आप अच्छा नहीं खेल रहे हो तो आक्रामक होना मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ समय में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन एक हफ्ते पहले टीम ने अच्छा किया है, जिससे एक आस जगी. पिछले दिनों आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज जीतकर भारत को चौंका दिया था.”

ऑस्ट्रेलियाई टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज यूएई में खेलेगी. वर्ल्डकप से पहले यह उसकी आखिरी सीरीज होगी. जबकि विश्वकप से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली. जिसमें कंगारू टीम ने 3-2 से सीरीज पर कब्ज़ा जमाकर आत्मविश्वास हासिल किया.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रिकी पोंटिग ने वर्ल्डकप के सेमीफाइनलिस्ट को लेकर की भविष्यवाणी, कहा इन 4 देशों के बीच होगा मुकाबला appeared first on Sportzwiki.