Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैथ्यू हेडन ने नंबर 4 के लिए इस भारतीय बल्लेबाज का विश्वकप के लिए सुझाया नाम

पिछले करीब दो साल की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के तीनों की फॉर्मेट में एकतरफा अंदाज में अपना परचम लहराया है। अगर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को छोड़ दिया जाए तो वनडे में भारतीय टीम बहुत ही अलग नजर आयी है।

भारतीय टीम के लिए नंबर चार बन रहा है भारी टेंशन

वनडे क्रिकेट में जीत की ट्रेक पर लंबे समय तक सरपट दौड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वैसे तो क्रिकेट फील्ड में हर विभाग बहुत ही मजबूत नजर आ रहा है लेकिन फिर भी एक कमी ने बार-बार परेशान किया है।

भारतीय टीम के लिए पिछले दो सालों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी एक पहेली को सुलझा नहीं पायी है वो है नंबर चार बल्लेबाजी क्रम, ये पहेली भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी टेंशन बन चुकी है।

अंबाती रायडू ने न्यूजीलैंड दौरे पर दिया था भरोसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फुस्स

नंबर चार बल्लेबाजी क्रम टेंशन बन चुकी है जिसका एक बड़ा सबूत ये है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस नंबर पर 1-2 या 5 नहीं बल्कि करीब एक दर्जन बल्लेबाजों को अजमाया है लेकिन हर खिलाड़ी ने निराश ही किया है।

इस नंबर पर अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केएल राहुल और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों सहित एक दर्जन खिलाड़ियों को अजमाया, जिसमें न्यूजीलैंड के दौरे पर अंबाती रायडू ने भरोसा दिलाया।

मैथ्यू हेडन अंबाती रायडू को ही देखते हैं नंबर चार का सही विकल्प

माना जा रहा था कि भारत ने विश्व कप से पहले पहेलु को सुलझा लिया, लेकिन फिर स्थिति जस की तस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में रायडू पूरी तरह से इस नंबर पर नाकाम साबित हुए और एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूत कर दिया है।

लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन अंबाती रायडू को ही नंबर चार के लिए सही विकल्प बता रहे हैं। मैथ्यू हेडन पूरी तरह से अंबाती रायडू को नंबर चार पर उतारने के समर्थन में खड़े हैं।

मैथ्यू हेडन ने कहा कि

“रायडू मेरा भरोसेमंद खिलाड़ी है। मैं नहीं मान सकता कि भारत इस पर सवाल उठा रहा है इतने लंबे समय से वो इतने अच्छे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि वे सवाल क्यों कर रहे हैं। शायद इसलिए क्योंकि आपको विश्व कप से पहले इस बारे में कुछ बोलना होगा। मैं राहुल को उस स्लॉट(नंबर चार) पर नहीं देखता जितनी में उनकी तारीफ करता हूं। उनका समय भी आ जाएगा। और अगर वो मेरे लिए कुछ हैं तो नंबर चार बल्लेबाज की बजाय स्टेंड बाय ओपनर बल्लेबाज हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post मैथ्यू हेडन ने नंबर 4 के लिए इस भारतीय बल्लेबाज का विश्वकप के लिए सुझाया नाम appeared first on Sportzwiki.