दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माने जाने वाली आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। अभी इसकी समाप्ति की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन इसके समाप्त होने के तुरंत बाद विश्व कप की शुरुआत होने वाली है। विश्व कप का पहला मैच 30 मई को खेला जायेगा। भारतीय टीम में अभी कई खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं है और वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट पक्का करना चाहेंगे। वहीं खराब प्रदर्शन इन खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलने का सपना तोड़ सकती है।
आईये आपको चार ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं
4. केएल राहुल

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को विश्व कप में बैकअप ओपनर के रूप में देखा जा रहा है लेकिन उनका प्रदर्शन इनकी गवाही नहीं देता। वनडे क्रिकेट में उन्हें सीमित मौके मिले हैं और वह उसमें कुछ खास करने में असफल रहे हैं।
पिछले आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें दोबारा वनडे टीम में जगह मिली थी। अब विश्व कप से पहले वह एक बार फिर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो विश्व कप में खेलने का सपना टूट सकता है।
3. ऋषभ पन्त

महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प माने जाने वाले ऋषभ पन्त ने वनडे क्रिकेट में लगातार निराश किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने बल्ले और विकेट के पीछे अपने प्रदर्शन से दिखा दिया कि उन्हें अभी काफी काम करने की जरूरत है।
पंत ने पिछले आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी की थी। विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें आईपीएल में बल्ले से जिम्मेदारी भरी पारियां खेलनी पड़ेगी वहीं विकेट के पीछे भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का दिल जीतना पड़ेगा।
2. अंबाती रायडू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तक अंबाती रायडू भारतीय टीम के नंबर चार बल्लेबाज माने जा रहे थे। हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया गया।
आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने हैं और पिछले सीजन में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस सीजन में उनके लिए अच्छा प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी से विश्व कप टीम में उन्हें जगह मिल पायेगी।
1. विजय शंकर

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के सस्पेंड होने के बाद भारतीय टीम में विजय शंकर को जगह मिली। शंकर ने भले ही गेंद से छाप नहीं छोड़ा लेकिन बल्ले से उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन उन्हें विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजी में नंबर चार पर जगह दिलवा सकता है। वह आईपीएल में हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 4 भारतीय खिलाड़ी जिनका आईपीएल में खराब प्रदर्शन तोड़ सकता है विश्व कप खेलने का सपना appeared first on Sportzwiki.