भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले काफी दिनों से नंबर 4 पर रार चल रहा है। भले ही पिछले दो सालों में भारतीय टीम जैसा प्रदर्शन दुनिया की किसी भी टीम ने ना दिखायी है, लेकिन इस दौरान भारतीय टीम एक बहुत ही गहरे भंवर में फंसी हुई है जहां से निकलना कुछ मुश्किल नजर आ रहा है।
नंबर चार पर कंफ्यूजन है बरकरार
भारतीय टीम के लिए ये गहरा भंवर बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार की पॉजिशन है जो बहुत ही परेशान कर रही है। जिसमें भारतीय टीम मैनेजमेंट इतना ज्यादा कंफ्यूज हो गया है कि सही फैसला भी नहीं कर पा रही है।

हाल के ही मैचों में टीम के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू के नाम पर नंबर चार बल्लेबाज की मुहर लगती नजर आ रही थी। अंबाती रायडू को टीम मैनेजमेंट ने नंबर चार की जिम्मेदारी दी और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसे सही साबित भी किया।
अंबाती रायडू को टीम से बाहर करने पर गौतम गंभीर ने निकाली भड़ास
इसके बाल घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में अंबाती रायडू का बल्ला पहले तीन मैचों में खामोश क्या हुआ टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर से वहीं गलती की जिसे वो लगातार दोहरा रहे हैं और रायडू को भी बाहर कर दिया।

वैसे किसी खिलाड़ी को एक क्रम को मजबूत करने के लिए कुछ मौके बनते हैं लेकिन विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री क्या सोचते हैं ये तो वो ही जानते हैं, लेकिन रायडू को टीम से ही बाहर करने को लेकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी भड़ास निकाली है।
गंभीर की कोहली-शास्त्री को दो टूक, रायडू पर करें पूरा भरोसा
गौतम गंभीर ने कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली पर भड़कते हुए कहा कि
“अगर आप विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम चाहते हैं, तो नंबर 4 पर फैसला करना होगा। उन्हें पूरी तरह से समर्थन देना चाहिए।”

गौतम गंभीर ने बातों की बातों में ये भी साफ किया कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जिस तरह से इस साल शिखर धवन के खराब प्रदर्शन के बाद भी उन पर भरोसा जताया और मौका दिया वैसे ही उन्हें अंबाती रायडू के साथ भी करना चाहिए।
धवन की तरह कोहली रायडू का भी करें समर्थन
गंभीर ने कहा कि
“अगर आपने दूसरों का समर्थन किया है। आपने पिछले साल भी एमएस धोनी का समर्थन किया था और शिखर धवन का भी। अंबाती रायडू का वनडे में औसत 50 का है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। असफलता खेल का हिस्सा और पार्सल है। आपने कोई कमी नहीं की। दो या तीन विफलता के बाद दूसरे खिलाड़ी सही नहीं है।”

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि
“नंबर 4 को अब एक निश्चित हुआ स्थान होना चाहिए। विराट कोहली ने 2011 में नंबर 4 पर विश्व कप खेला था। जो कोई भी टीम मैनेजमेंट फैसला करता है तो उन्हें समर्थन करना चाहिए और उनके साथ धैर्य से रहना चाहिए। ये एक अहम चीज है। “
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर ने नंबर 4 के लिए सुझाया इस भारतीय बल्लेबाज का नाम, विराट और शास्त्री को लगाई फटकार appeared first on Sportzwiki.