आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. आईपीएल ने भारतीय टीम को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं.लेकिन हम आपको आज ऐसे चार खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. जो आईपीएल लगातार खेले लेकिन भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. जब जगह मिली तब उनका प्रदर्शन असरदार नहीं रहा.
सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का पिछला आईपीएल सीजन शानदार रहा था. मुंबई टीम के लिए घरेलू मैच खेलने वाला ये खिलाड़ी मुंबई के लिए बहुत रन बनाए हैं.
आईपीएल में इस खिलाड़ी को 2012 के सीज़न में मुंबई इंडियंस टीम में जगह मिली. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि उन्होंने दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण एक भी मैच नहीं खेला.
अगले सीजन में भी इस खिलाड़ी को ज्यादा मौका नहीं मिला. 2014 की नीलामी में, उन्हें केकेआर ने लिए 70 लाख में अपने टीम में लिया. इसके बाद इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. 2018 की नीलामी के बाद, वह मुंबई इंडियंस में फिर गए और शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अब तक इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है.
धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी जब भी आईपीएल खेले. वो हर टीम के लिए एक प्रमुख गेंदबाज रहे हैं. घरेलू मैचों में भी ये खिलाड़ी शानदार रहा है. इस खिलाड़ी को 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में जगह दी गई. लेकिन इस खिलाड़ी को आखिरी ग्यारह में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपनी पहचान बना ली थी.
वह 2014 और 2015 सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे, जहां उनका फॉर्म उतनी सही नहीं थी. गुजरात लायंस के लिए 9 वें संस्करण में उन्होंने 18 विकेट लिए. भले ही यह खिलाड़ी प्रतिभाशाली है. लेकिन इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिले.
मनविंदर बिस्ला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 में आईपीएल का खिताब जीता और फाइनल में मनविंदर बिस्ला के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 48 गेंदों में 89 रन बनाकर अपनी टीम को आईपीएल का पहला खिताब दिलाया.
ये खिलाड़ी पहले डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा था जिसने 2009 में खिताब जीता था. फिर वह 2010 में पंजाब में चले गए. जहां उन्होंने अपना पहला मैच खेला. उन्होंने 10 मैचों में 200 से अधिक रन बनाकर अपनी भूमिका निभाई. उसके बाद 2011 में केकेआर ने उनको चुना.
2011 और 2012 में वह केवल 12 मैचों में टीम का हिस्सा थे. 2012 के आईपीएल फाइनल में में इस खिलाड़ी ने कोलकाता की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. लेकिन कभी भारतीय टीम ने इस खिलाड़ी का चयन नहीं किया.
उन्मुक्त चंद

उन्मुक्त चंद अंडर 19 विश्व कप जीताने वाले भारतीय कप्तान थे. इस खिलाड़ी को विराट के बाद सबसे बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा था. पर आईपीएल में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा. ये खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली के लिए खेला.
फिर मुंबई के लिए भी कई मैच खेले लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कभी भी उस लायक नहीं रहा की कोई टीम इस खिलाड़ी को चुने. अभी इस खिलाड़ी के पास किसी टीम का कांट्रेक्ट नहीं है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ये हैं 4 सबसे बदकिस्मत भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने हर बार किया आईपीएल में शानदार प्रदर्शन फिर भी नहीं मिली टीम इंडिया में जगह appeared first on Sportzwiki.