क्रिकेट इतिहास में कई टीमों के साथ अक्सर ही देखा जा चुका है जब एक ही समय में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद होते हैं लेकिन एक जैसे काबिलियत के कारण एक खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों पर ऐसा भारी पड़ जाता है जिससे बाकियों का करियर काफी प्रभावित होता है।
ऋषभ पंत के उदय से प्रभावित होता इन चार विकेटकीपर का करियर
ऐसे ही कुछ भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी के साथ देखने को मिला जब महेन्द्र सिंह धोनी के उदय के साथ ही होनहार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों का करियर तबाह हुआ।

एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट में ही विकेटकीपरों की जंग में कुछ ऐसा ही ऋषभ पंत कर रहे हैं। ऋषभ पंत अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं जो काफी प्रभावपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।
वैसे ऋषभ पंत की तरह ही कुछ और भी प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है, लेकिन पंत की इस जबरदस्त छाप के बीच उन विकेटकीपरों का करियर काफी प्रभावित हो रहा है। तो आपको दिखाते हैं ऐसे ही चार युवा विकेटकीपर बल्लेबाज…..
ईशान किशन
धोनी के गृह राज्य से ही नाता रखने वाले युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ईशान किशन को वैसे अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस युवा बल्लेबाज ने भले ही अब तक भारतीय सीनियर टीम में जगह नहीं बनायी है, लेकिन इन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभाव छोड़ा है।

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ऋषभ पंत के साथ ही कप्तानी के तौर पर अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं। एक जबरदस्त प्रतिभा होने के बाद भी ऋषभ पंत के कारण ईशान किशन को भारत ए की टीम तक सीमित रहना पड़ रहा है।
संजू सैमसन
भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की बात करें तो केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। संजू सैमसन में प्रतिभा मानो कूट-कूट के भरी पड़ी है।

संजू सैमसन एक बेहतरीन हुनरमंद खिलाड़ी होने के बाद भी पहले तो कुछ साल धोनी और अब ऋषभ पंत के कारण टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। लेकिन प्रतिभा पर कोई शक नहीं है।
हार्दिक देसाई
भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विद देसाई का वैसे तो अभी करियर शुरु ही हुआ है लेकिन इन्होंने अपनी प्रतिभा से खूब प्रभावित किया है।

हार्विक देसाई के पास एक लंबा करियर पड़ा हुआ है लेकिन जिस तरह से 21 साल के ऋषभ पंत धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट में अपनी पेठ जमा रहे हैं उससे तो इनका करियर भी आने वाले समय में प्रभावित हो सकता है।
श्रीकर भरत
आन्ध्र प्रदेश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एस भरत ने भी अपने प्रदर्शन से शानदार काम किया है। 25 साल के एस भरत को भारत ए की टीम में जगह जरूर मिली है लेकिन इनकी प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं कर सकता है।

घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त छाप छोड़ने वाले श्रीकर भरत में हुनर की कोई कमी नहीं है लेकिन ऋषभ पंत के रहते इव्हें भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए कड़ी मेहनत और भाग्य की जरूरत होगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post ऋषभ पंत के कारण अब शायद ही मिले इन 4 युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों को टीम इंडिया में मौका appeared first on Sportzwiki.