Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्ताक अली ट्रॉफी : दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 4 विकेट से हराया

इंदौर, 11 मार्च: दिल्ली ने सोमवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के ग्रुप-बी के मैच में उत्तर प्रदेश को चार विकेट से हरा दिया।

उत्तर प्रदेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। दिल्ली ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दिल्ली के लिए ध्रुव शौरे 48 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 62 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं प्रांशु विजयरन ने 34 रनों का योगदान दिया।

पवन नेगी ने तीन और नवदीप सैनी ने दो विकेट लेकर उत्तर प्रदेश को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। उत्तर प्रदेश के लिए प्रियम गर्ग ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। शुभम चौबे ने 29 और रिंकू सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया।

The post मुश्ताक अली ट्रॉफी : दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 4 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.