Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने लगाई इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को फटकार, कहा नहीं मिलना चाहिए टीम में जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला समाप्त हो चुकी हैं और अब बहुत ही जल्द इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें चरण का आगाज होने वाला हैं. यह बात हम सभी बहुत ही अच्छे से जानते हैं, कि आईपीएल 12 के ठीक बाद आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप शुरू होने वाला है और विश्व कप को लेकर सभी टीमें अपनी अंतिम तैयारियां शुरू कर दी हैं.

बात अगर विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की करे, तो टीम इंडिया भी विश्व कप के लिए एकदम तैयार नजर आती हैं. टीम का टॉप आर्डर एक संतुलित है और टीम के सभी गेंदबाज भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन एक परेशानी ऐसी हैं जो विराट एंड कंपनी का साथ छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हैं.

जी हाँ ! हम नंबर – 4 की ही बात कर रहे हैं… साल 2015 के एकदिवसीय विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने युवराज सिंह और सुरेश रैना सहित अनगिनत खिलाड़ियों को इस क्रम पर आजमाया है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी इस नंबर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन में नाकाम ही रहा. मौजूदा समय में यह एक ऐसा सिर दर्द बन चुका है, जो विराट एंड टीम मैनेजमेंट का पीछा ही नहीं छोड़ रहा.

संजय मांजरेकर ने जताई चिंता 

हाल में ही टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और जाने माने क्रिकेट एक्सपर्ट संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया द्वारा नंबर-4 पर किये गये प्रयोगों पर EspnCricinfo पर लिए कॉलम में लिखा, कि

इतने विकल्पों की तलाश करने की कोशिशों के बाद टीम अभी भी नंबर-4 को लेकर असमंजस में है. इस भारतीय टीम के पास युवराज और रैना जैसे शानदार विकल्प मौजूद नहीं है. नंबर 4 पर प्रयोग किये गये आठ में सात खिलाड़ियों ने भी निरंतरता नहीं दिखाई. अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारत जैसी टीम में यह चीज चौकाने वाली हैं और बेहद ही निराशाजनक भी…

मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक, अम्बाती रायडू और बाकि खिलाड़ियों ने भी चयनकर्ताओं पर विश्वास जताने लायक प्रदर्शन नहीं किया. नंबर- 4 और पांच के लिए हमने जितने भी विकल्प देखे हैं और उन सभी खिलाड़ियों ने निरंतरता की कमी साफ़ देखी गयी हैं. वर्ल्ड कप इंग्लैंड में है और वहां सफ़ेद गेंद भी सीधी लाइन में नहीं आने वाली हैं. इस कारण मुझे सभी उम्मीदवारों को लेकर चिंता होती हैं…”

 

इनकी लगाई क्लास 

संजय मांजरेकर ने आगे अपने कॉलम में ऋषभ पन्त, अम्बाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को जमकर फटकार भी लगाई. संजय ने लिखा, कि

”चाहे अम्बाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर या ऋषभ पन्त हो इन सभी खिलाड़ियों ने बड़े शॉट्स लगाने में अपने विकेट गवांये. यह सभी बड़े शॉट्स पर ज्यादा निर्भर करते हैं. किसी भी बल्लेबाज का इस तरह का रवैया एकदम गलत है, जबकि आपको एक ओवर में पांच रनों की जरूरत हो और आप एक बेहद ही अटैकिंग बल्लेबाज ना हो. पन्त अधिकांश बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते समय चूक जाते हैं…”

आप सभी को बता दे, कि हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल, अम्बाती रायडू, ऋषभ पन्त और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन कोई भी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से किसी को भी प्रभावित करने में कामयाब नहीं हुआ.

विश्व कप में यदि टीम इंडिया को दमदार प्रदर्शन कर ख़िताब अपने नाम करना है, तो हर हाल में जल्द से जल्द नंबर-4 की समस्या को दूर करना होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post संजय मांजरेकर ने लगाई इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को फटकार, कहा नहीं मिलना चाहिए टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.