इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें संस्करण की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में होगी. गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. किंग्स इलेवन पंजाब 25 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल की शुरुआत करेगी.
अगर पंजाब को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतना है. तो उसे इस बार मैदान पर संघर्ष दिखाना पड़ेगा. हम आपको बता दें कि वो कौन से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है जो टीम के लिए बेहतर साबित हो सकते है.
क्रिस गेल-

वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने आईपीएल से ठीक पहले फाॅर्म में वापसी कर आईपीएल में अपने खतरनाक अंदाज के दावे को ठोक दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला में 39 छक्के मारे जो कि किसी बल्लेबाज द्वारा सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड है. गेल ने अपनी चार पारियों में दो शतकों के साथ 424 रन बनाए.
पंजाब की टीम उनके इस खतरनाक अंदाज को देखकर खुश होगी, वह केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते हुए आईपीएल में नजर आएंगे.
डेविड मिलर-

डेविड मिलर जो कि दक्षिण अफ्रीका टीम के उप-कप्तान है. मिलर छक्के मारने में माहिर है, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 278 टी -20 में 139.12 की शानदार स्ट्राइक रेट से 6137 रन बनाए हैं, इस समय वह फाॅर्म में चल रहे है. पिछले सीजन के आईपीएल में मध्य क्रम में मिलर टीम को मजबूती प्रदान कर रहे थे.
इस बार भी वह विपक्षी टीम के लिए खतरनाक खिलाड़ी के रुप में उभर कर सामने आ सकते है. हालांकि 2018 के आईपीएल में सिर्फ तीन ही मैच खेले इसमें उन्होंने 74 रन बनाए.
मुजीब उर रहमान-

अफगानिस्तान के स्पिनर, मुजीब उर रहमान ने इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब के साथ शुरुआत की थी. ये मिस्ट्री स्पिनर के रुप में आईपीेएल में जाने गए. दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पिछले सीज़न में 11 मैच खेलकर 14 विकेट लिए. मुजीब गेंदबाजी में खास पहलू उनका गेंद पर नियंत्रण है.
पाॅवरप्ले में गेंदबाजी करने पर भी उनकी औसत सात रन प्रति ओवर से नीचे ही है. मुजीब की गेंदबाजी अश्विन और वरुण चक्रवर्ती को दूसरे छोर से विकेट लेने में मदद करेगी.
के.एल.राहुल-

के.एल राहुल ने पिछले आईपीएल में अपने शानदार प्रर्दशन से कई मैचों में टीम को जीत दिलाई थी. के एल राहुल का प्रर्दशन आईपीएल में शानदार रहा है.
उन्होंने अभी तक 53 मैैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 140 की शानदार औसत से 1384 रन बनाए हैं. इस बार भी उनका बल्ला गरजता हुआ दिखाई दे सकता है. हालांकि इस समय वह अपनी फाॅर्म में नहीं चल रहे हैं.
सरफराज खान-

सरफराज खान ने पिछले आईपीएल के संस्करण में अपने प्रर्दशन से दर्शकों का दिल जीता है. इस बार वह पंजाब की टीम से खेलते हुए मध्यक्रम को मजबूत करते हुए नजर आएंगे. अभी तक आईपीएल में खेले गए 25 मैचों में उन्होंने 159 की बेहद शानदार स्ट्राइक से 228 रन बनाए है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post किंग्स इलेवन पंजाब इन 5 खिलाड़ियों की वजह से जीत सकती है इस साल आईपीएल 2019 appeared first on Sportzwiki.