Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज शतक, 6 सालो से टॉप पर है यह दिग्गज खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का बिगुल बज चुका है। दुनिया की सबसे बेहतरीन टी-20 ली माने जाने वाली इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी। उसके बाद से लगातार आईपीएल में एक से बढकर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते जा रहे हैं। इस लीग में दुनिया के सभी बेहतरीन गेंदबाज और बल्लेबाज हिस्सा लेते हैं।

आज हम आपको आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज शतक के बारे में बताने जा रहे हैं।

नोट: सभी आंकडें 24 मार्च 2019 तक के

5. एबी डिविलियर्स- 43 गेंद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के 5वें सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टूर्नामेंट के 9वें सीजन में उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 43 गेंद में शतक जड़ा था।

बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में एबीडी ने 52 गेंद पर 129 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 12 छक्के और 11 चौके शामिल थे। इस मैच में विराट कोहली ने भी शतक बनाया था। आरसीबी ने इस मैच को 144 रनों से जीता था।

4. एडम गिलक्रिस्ट- 42 गेंद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। उस टूर्नामेंट के 14वें मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंद में शतक ठोक दिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 154 रन बनाये थे। 47 गेंद में गिलक्रिस्ट की 109 रनों की पारी के बदौलत डेक्कन की टीम ने सिर्फ 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 9 चौके भी शामिल थे।

3. डेविड मिलर- 38 गेंद

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने 2013 में आरसीबी के खिलाफ 38 गेंद में तूफानी शतक बनाया था। पंजाब के सामने जीत के लिए 191 का लक्ष्य था और 10वें ओवर में टीम 64 रनों पर 4 विकेट खो चुकी थी।

इसके बाद डेविड मिलर ने 8 चौके और 7 छक्के से 101 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को 2 ओवर पहले ही जीत दिला दी। आर सतीश ने भी 27 रन बनाकर दूसरे छोड़ से उनका साथ निभाया।

2. युसूफ पठान- 37 गेंद

इस टॉप 5 की लिस्ट में यही एक शतक है, जिसके बाद भी टीम को हार मिली। आईपीएल 2010 के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

रॉयल्स के लिए युसूफ पठान ने 37 गेंद में 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली। शतक बनाने के तुरंत बाद वह दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हो गये। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 4 रनों से जीता था।

1. क्रिस गेल- 30 गेंद

क्रिस गेल के बल्ले से 30 गेंद में निकला शतक सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। उन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ इस मैच में 175 रनों की पारी खेली थी। यह टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे। पुणे को इस मैच में 130 रनों से हार मिली थी। गेल का यह रिकॉर्ड पिछले 6 सालों में अभी तक नहीं टूटा है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज शतक, 6 सालो से टॉप पर है यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.