Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत इस सीरीज में 1 0 से बढ़त बना रखी है। लेकिन आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत निर्णायक हो सकता है। अगर भारत इस मैच को जीत जाता है तो वह सीरीज में 2 0 की बढ़त बनाने के साथ भारतीय टीम अपने वनडे करियर के इतिहास का 500 मैच भी जीत सकती है। लेकिन अगर भारत इस मैच को हारता है तो ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 11 की बराबरी पर आ जाएगा।

भारतीय टीम ने अपने वनडे करियर के इतिहास में अब तक 962 वनडे खेले हैं और इनमें से उसने 499 मैच जीते हैं। लेकिन आज का मैच जीतकर भारत अपनी 500वीं जीत का सपना पूरा करने के साथ सीरीज में बढ़त बना सकता है। भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी 500वीं जीत हासिल करना उसके लिए ​बहुत बड़ी बात होगी। वनडे क्रिकेट इतिहास ने अब तक केवल सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ही 500 या उससे ज्यादा मैच जीत सकी है। अगर भारत आज का मैच जीत जाती है तो वह भी 500 मैच जीतने वाली टीम की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ सकती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक एक दूसरे के खिलाफ 132 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं लेकिन भारत केवल 48 मैच जीतने में ही कामयाब हुई है। लेकिन इस सीरीज में भारत दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बना सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा।


ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्सी शॉर्ट, शॉन मार्श, मार्क्स स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, झाए रिचर्ड्सन, पैट कमिंस, एंड्रयू टॉय, नाथन कूल्टर नाइल, नाथन लियोन।



Herald