भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त ले ली है. कल खेले दूसरे मैच में विजय शंकर ने मैच के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करी. आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 11 रन चाहीए थे. लेकिन शंकर ने दो विकेट झटक के भारत को जीत दिला दी.
ये भारत की वनडे क्रिकेट में 500 वीं जीत थी. वो ऐसा करने वाली विश्व की दूसरी टीम है. इससे पहले ये कारनामा केवल ऑस्ट्रेलिया ही कर पाई थी. मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच के कठीन परिस्थिती में शानदार गेंदबाजी करी.
भारतीय टीम के कोच ने ऐसे दी टीम इंडिया को बधाई

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. उनके ही कार्यकाल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. टीम ने एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर इन्हीं के कोचिंग में टीम ने वनडे सीरीज में भी जीत हासिल की.
रवि शस्त्री अपने कार्यकाल में भारतीय टीम को विश्व कप में जीत दिलाना चाहेंगे

अब रवि शस्त्री अपने कार्यकाल में भारतीय टीम को विश्व कप में जीत दिलाना चाहेंगे. उन्होंने भारत की 500 वीं जीत के बाद ट्विटर पर लिखा, भारतीय टीम आपका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा. जितना आप विश्वास करेंगे. बहुत- बधाई टीम इंडिया 500 वीं जीत की.
यहाँ देखें रवि शास्त्री का ट्वीट
Your future is as bright as your faith – #500thODIwin #INDvAUS #TeamIndia
pic.twitter.com/Co2MzbgnCu
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 5, 2019
विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे. और उसके ठीक बाद भारतीय टीम इंग्लैंड विश्व कप खेलने जाएंगे. भारतीय टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार बताया जा रहा है. भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में अपने सभी खिलाड़ियों को परखना चाहेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रवि शास्त्री ने इस ख़ास अंदाज में दी भारत के 500 वें जीत पर बधाई appeared first on Sportzwiki.
