23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. आईपीएल 2019 से पहले भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेज को लेकर काफी तरह की बातें चल रही है. इसी बीच आरसीबी के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने आईपीएल 2019 में वर्कलोड मैनेज को लेकर अपनी राय रखी है. दोनों का ही मानना है, खिलाड़ियों को आईपीएल के जरिये विश्व कप में फायदा मिलेगा.
आप जितना खेलेंगे, उतना बेहतर होंगे

आरसीबी के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने कहा,
“मैं केवल एक तेज गेंदबाज के रूप में बल्कि एक क्रिकेटर के रूप में भी विश्वास करता हूं कि आप जितना खेलेंगे, उतना बेहतर होंगे.
अगर कोई खिलाड़ी कह रहा है कि ‘मैं थका हुआ महसूस कर रहा हूं, तो उसे ब्रेक मिलना चाहिए, इसके लिए आपकों बैकअप की भी जरुरत है.
मैं विश्व कप के सेमीफाइनल में चोटिल हो गया था. उसके बाद मैंने आईपीएल नहीं खेला. यह बहस हमेशा रहेगी, देश पहले या क्लब पहले, हालाँकि, यह आपकी फ्रैंचाइज़ी की भी जिम्मेदारी है, कि वह चीजों को समझे.”
आईपीएल में खेलकर विश्व कप की अच्छी तैयारी मिलेगी

आशीष नेहरा ने आगे अपने बयान में कहा,
“अगर कोई विराट कोहली से कहता है, कि आप यह आईपीएल नहीं खेल रहे हैं और सीधे विश्व कप खेलिए, तो मुझे नहीं लगता, कि यह सही तरीका है. यदि वह केवल अभ्यास कर रहा है, तो उसे विश्व कप की सही तैयारी नहीं मिल पायेगी.
लेकिन आईपीएल एक दबाव टूर्नामेंट है, यह लगभग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जितना अच्छा है, इसमें खेलकर खिलाड़ियों को अपनी विश्व कप की सबसे अच्छी तैयारी मिलेगी, इसीलिए हर कोई इसमें खेलना चाहता है.
यदि मैं एक गेंदबाज हूं, और यॉर्कर करने की कोशिश करता हूँ या अच्छी लंबाई से गेंदे को करना चाहता हूँ, तो मुझे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मैच प्रैक्टिस चाहिए.
अगर मैं घर पर बैठा हूं, और छह सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल रहा हूँ, तो यह गलत है, मैं बिल्कुल भी लय में नहीं दिखूंगा.
आराम को लेकर खिलाड़ी क्या सोचता है यह बहुत महत्वपूर्ण

आशीष नेहरा ने आगे अपने बयान में कहा,
“अगर आप आईपीएल के दौरान चोटिल हो जाते है, तो आपकों तीन सप्ताह का समय मिलेगा, जो काफी होता है. हालाँकि, यह खिलाड़ी पर भी निर्भर करता है, कि वह कितना आराम करना चाहता है. सक्रिय आराम किसी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है.
विराट कोहली कितने भी थके हुए क्यों न हों, वह शायद एक सप्ताह से ज्यादा या 10 दिन से ज्यादा नेट से दूर नहीं रहेंगे. इसलिए अंत में यह सब कुछ है, कि खिलाड़ी इस बारे में कैसा महसूस कर रहा है.
जितना अधिक आप खेलते हैं उतना ही बेहतर होता है. मैं समझ सकता हूं कि अगर बुमराह, भुवनेश्वर या शमी खुद महसूस करते हैं, कि वह 10-11 मैचों बाद थके हुए है, तो वह अपनी फ्रेंचाइजी से कहकर आराम कर सकते हैं. हालाँकि, मेरा मानना है, कि हर कोई खेलना चाहता है, इसलिए ऐसा शायद कोई ना कहे.”
अगले 50-दिनों तक आपकी प्राथमिकता सिर्फ आरसीबी

आरसीबी के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने नेहरा का समर्थन करते हुए कहा, “हम इस टूर्नामेंट को विश्व कप की तैयारी के रूप में नहीं देख रहे हैं.
हां, यह बात अलग है, कि आईपीएल जैसे एक दबाव के टूर्नामेंट में खेलना, भारतीय खिलाड़ियों के लिए फायदा होगा. मुझे लगता है, सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि सभी देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को फायदा होगा.
अगर अंतरराष्ट्रीय टीमों द्वारा अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाया जाता है, तो हमें यह स्वीकार करना होगा. इसके बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह विश्व कप की बहुत अच्छी तैयारी होगी.
मैंने और नेहरा दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हुआ है, हम उन मांगों को समझते हैं जो एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की होती है.
अंततः प्रत्येक खिलाड़ी के लिए यह आवश्यक है, कि अगले 50-दिनों में उसकी प्राथमिकता सिर्फ आरसीबी की टीम हो. यदि आप आईपीएल के दौरान लय में रहे, तो यह आपकों विश्व कप में भी फायदा पहुंचाने वाला है. “
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अगले 50-दिनों तक विराट सहित अन्य खिलाड़ियों की प्राथमिकता सिर्फ आरसीबी: गैरी कर्स्टन appeared first on Sportzwiki.