Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के साथ वनडे करियर में 5वीं बार घटी यह अनहोनी

इंटरनेट डेस्क। नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के वनडे करियर के 40वें शतक के बदौलत भारत ने कंगारू टीम के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली की 116 रनों की पारी की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे मैच में 250 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

कोहली ने दूसरे वनडे में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने दुनिया के पहले कप्तान

दूसरे वनडे मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बहुत खास रहा है। क्योंकि पूर्व कप्तान धोनी दूसरे वनडे मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ धोनी वनडे करियर में 5वीं गोल्डन डक पवेलियन लौटे है। आपको बता दें कि पूर्व कप्तान धोनी करीब 9 साल बाद गोल्डन डक आउट हुए है। धोनी इस दौरान कंगारू टीम के खिलाफ दो बार शून्य पर आउट हो चुके है।

एबी डीविलियर्स के बाद अब इस दिग्गज अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया विश्व कप के बाद संन्यास लेने का ऐलान

आपको बता दें कि दूसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। भारतीय पारी 48.2 ओवर्स में 250 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कंगारू टीम को ये मैच जीतने के लिए 251 रनों की आवश्यकता है। इसी बीच आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए तो एडम जंपा ने 2 विकेट चटकाए। नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल और कोल्टर नाइल ने 1-1 विकेट चटकाए।

IPL के 12वें सीजन अब दर्शक भी जीत सकेंगे ये बड़े पुरस्कार, लेकिन करना होगा ये काम...