Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

68 साल पहले आज ही के दिन दुनिया ने इस कारण माना था भारत का लोहा

इंटरनेट डेस्क। प्रत्येक चार के अंतराल के बाद एशियाई खेलों का आयोजन किया जाता है। एशियाई खेलों में एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते है। आपको बता दें कि एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है।

जैसा कि आप सभी जानते हो आज 4 मार्च का दिन है। 4 मार्च का दिन भारत देश के लिए बहुत अहम है। इस चार मार्च से भारत का एशियाई खेलों का इतिहास जुड़ा है। आपको बता दें कि आज ही के दिन भारत में पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। 1951 में 4 मार्च के दिन से 11 मार्च के बीच देश की राजधानी नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था। इन खेलों में 11 एशियाई देशों के कुल 489 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 1951 में भारत में आयोजित एशियाई खेलों का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने किया था। वहीं, इन खेलों को मुख्य आयोजन ध्यान चन्द राष्ट्रीय स्टेडियम में किया गया था।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारत के इस स्टार क्रिकेटर की पत्नी ने थामा बीजेपी का हाथ

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित हुए पहले एशियाई खेलों में भारत ने कुल 51 पदक जीते। भारत ने इस दौरान 15 स्वर्ण पदक जीते। भारत इस दौरान पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर जापान कब्जा रहा। पहले एशियाई खेलों में आठ खेलों की कुल 57 स्पर्धाओं को शामिल किया गया। इसी बीच आपको बता दें कि 2018 में एशियाई खेलों का आयोजन इण्डोनेशिया के जकार्ता तथा पालेमबांग में संपन्न हुआ था। अब आगामी एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में चीन के हांगझोऊ नगर में आयोजित किया जाएगा।