Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 इस भारतीय गेंदबाज का 6 साल पुराना रिकॉर्ड अभी भी बरकरार

नई दिल्ली 
वैसे तो रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं लेकिन स्पिनर अमित मिश्रा द्वारा आईपीएल में बनाया गया एक रिकॉर्ड वर्ष 2013 से अभी भी बरकरार है। मिश्रा आईपीएल इतिहास में तीन हैट्रिक लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज है। हैट्रिक लेना क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है और टी20 फॉर्मेट में तो वैसे भी गेंदबाजों की पिटाई ही होती है। मैच में चार ओवर के कोटे में यदि गेंदबाज 2 या 3 विकेट हासिल कर ले तो भी उसे शानदार प्रदर्शन माना जाता है। ऐसे में किसी गेंदबाज द्वारा हैट्रिक लेना काबिलेतारीफ प्रदर्शन माना जाता है।
आईपीएल के 11 संस्करणों में 14 गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। वैसे तो इस टी20 लीग मे कुल 17 बार हैट्रिक ली जा चुकी है लेकिन अमित मिश्रा तीन बार और युवराज सिंह दो बार यह करिश्मा कर चुके हैं। युवराज एक ही आईपीएल सत्र में दो हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज है। इस लीग के पिछले सत्र (2018) में एक भी हैट्रिक नहीं लगाई गई थी इसलिए इस बार देखना होगा कि क्या कोई गेंदबाज यह करिश्मा कर पाता है या नहीं।

आईपीएल मे हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज –

लक्ष्मीपति बालाजी (2008) : बालाजी ने आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह आईपीएल की पहली हैट्रिक थी।

अमित मिश्रा (2008) : दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से मिश्रा ने अपनी लेग स्पिन का जादू दिखाते हुए हैट्रिक ली थी। मिश्रा ने यह कारनामा डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था।