Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के मस्जिद के पास थे बांग्लादेश के खिलाड़ी, तभी हुई गोलीबारी, 6 लोगो की मौत

न्यूजीलैंड के क्राईस्टचर्च शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है. शुक्रवार को यहाँ के हेगली पार्क इलाके की मस्जिद में हमलवार ने गोलीबारी की हैं, इस गोलीबारी में 6 लोगो के मारे जाने की खबर है. बता दें, कि बांग्लादेश की टीम इनदिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है. हालाँकि, बताया जा रहा है, कि उनके सभी खिलाड़ी सुरक्षित है. यह जानकरी खुद टीम के मैनेजर ने दी है.

घटना के वक्त, बांग्लादेश टीम मौजूद थी मस्जिद के पास 

बताया जा रहा है, कि जिस वक्त मस्जिद में यह घटना हुई, उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहां मौजूद थी. न्यूजीलैंड के पुलिस कमिश्नर माइक बुश के अनुसार हमलवारों पर काबू पा लिया गया है. वहीं न्यूजीलैंड कके प्रधानमंत्री ने इस घटना को देश का सबसे काला दिन बताया है.

सोशल मीडिया में एक वीडियो बभी वायरल हो रहा है. जिसमे बांग्लादेश के खिलाड़ी मस्जिद के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में पुलिस की गाड़ियों की आवाज भी सुनाई दे रही है.

तीसरा टेस्ट किया गया रद्द 

बता दें, कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 16 मार्च से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है. सीरीज के शुरूआती दोनों टेस्ट मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीत लिए थे. अब सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है.

मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है और भगवान का शुक्रिया किया है, कि हम सभी सेफ है.

 


 

 


 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post न्यूजीलैंड के मस्जिद के पास थे बांग्लादेश के खिलाड़ी, तभी हुई गोलीबारी, 6 लोगो की मौत appeared first on Sportzwiki.