Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट इतिहास के 72 साल पुराने इस नियम से आउट हुए अब तक 9 खिलाड़ी  

इंटरनेट डेस्क।आईपीएल के इतिहास में पहली बार मांकड़ रन आउट होने के बाद से ही यह नियम एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। कल किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट कर दिया। इस विकेट के बाद अश्निन की टीम मैच भी जीत गई लेकिन इस विकेट के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। अश्विन जब गेंदबाजी करने के लिए तैयार हुए तो जोस बटलर उनके गेंद छोड़ने से पहले ही क्रीज छोड़कर आगे निकल रहे थे और तभी अश्विन ने उनकी गिल्लियां उड़ा दी।

इसके बाद अश्निव ने बटलर के आउट होने की अपील की और थर्ड अंपायर ने बटलर को आउट करार दिया। इसके विकेट के बाद बटलर दूसरी बार इस तरह आउट होने वोले पहले खिलाड़ी बन गए है। साल 2014 में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज सचित्रा सेनानायके ने बटलर को इसी तरह से आउट किया था। इस विकेट में बल्लेबाज आउट होता है लेकिन गेंद नहीं गीनी जाती है। इस नियम के तहत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन आउट हुए ​थे।


1947 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन

1968 में ऑस्ट्रेलिया के ईयान रेडपैथ

1977 में इंग्लैंड के डेरेक रैंडल

978 में पाकिस्तान के सिंकदर बख्त

IPL 12: ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के वो तीन दिग्गज जो इस बार टीम को दिला सकते हैं पहला खिताब

1974 में इंग्लैंड के ब्रायन लकहर्स्ट

1992 जिम्बाब्वे के ग्रांट फ्लावर

1992 में साउथ अफ्रीका के पीटर कर्स्टन

2014 में ऑस्ट्रेलिया के जोस बटलर



Herald