किंग इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2019 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 14 रनों से हरा दिया। पंजाब में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाये वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार वापसी की। राजस्थान को अंतिम चार ओवर जीत के लिए 39 रन चाहिए था और उनके 8 विकेट बचे थे, लेकिन पंजाब ने मैच को अपने नाम कर लिया।
भारत नहीं पहुंचे एंड्रू टाई

राजस्थान के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में तेज गेंदबाज एंड्रू टाई को जगह नहीं मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टाई पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
अब इसकी वजह समाने आ रही है। टाई ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वह अभी तक भारत नहीं पहुँच पाए हैं। पंजाब को अपना दूसरा मैच 27 मार्च को कोलकाता से खेलना है।
टीम को कमी महसूस हुई

किंग्स इलेवन पंजाब को पहले मैच के दौरान एंड्रू टाई की खासी कमी महसूस हुई। उनकी जगह टीम ने इंग्लैंड के गेंदबाज सैम करन को मौका दिया लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए।
करन ने अपने स्पेल के अंतिम ओवर में भले ही 4 रन देकर दो विकेट हासिल किया लेकिन उससे पहले काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने स्पेल के पहले तीन ओवर में 48 रन दे दिए थे। इसी वजह से टाई की वापसी जरूरी है।
कोलकाता से मुश्किल मैच

किंग्स इलेवन पंजाब को 27 मार्च को कोलकाता नाईट राइडर्स से मुकाबला खेलना है। यह मैच टीम के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही अंतिम ओवरों में रन नहीं बना पाई लेकिन केकेआर के पास जबरदस्त बल्लेबाजी हैं।
पिछले मैच में एसआरएच के खिलाफ आंद्रे रसेल और शुभमन गिल ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की थी। पंजाब को इस मैच में अंतिम ओवरों में टाई की कमी जरुर महसूस होगी। वहीं अन्य गेंदबाज पर काफी दवाब भी होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कोलकाता से मैच से पहले किंग्स इलेवन पंजाब का बढ़ा सिर दर्द, 7.2 करोड़ लेने वाला खिलाड़ी अभी तक नहीं बना टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.