Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिलाड़ियों की अभद्र भाषा समझने के लिए इस अंपायर ने सीखी 7 भाषाएँ

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की बहस कोई नई बात नहीं है। कई बार यह गाली गलौज तक भी पहुँच जाती है। इसे लेकर आईसीसी ने कई बड़े नियम बनाये हैं लेकिन खिलाड़ी फिर भी नहीं रुकते। ऐसे में मैदान पर मौजूद अम्पायरों की भूमिका अहम हो जाती है। इसी बीच क्रिकेट के सबसे बेहतरीन अम्पायरों में गिने जाने वाले साइमन टफेल ने बड़ा खुलासा किया है।

घटना का दिया उदाहरण

साइमन टफेल हाल ही में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत के दौरान अपने करियर में हुए एक घटना के बारे में बताया और उसका क्लिप भी दिखाया।

साल 2006 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी और मुंबई कमे खेले गये मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और इंग्लैंड के बल्लेबाज ओवेस शाह में विवाद हुआ था। इसके बाद मुनाफ ने गाली दी और टफेल वह समझ गये।

टफेल ने ली थी ट्रेनिंग

क्रिकेट में स्लेजिंग रोकने और गालियों को समझने के लिए साइमन टफेल ने खास ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने सात भाषाओं में बुरे शब्द (गालियाँ) सीखी थी। इससे उन्हें मैदान पर खिलाड़ी के बीच स्थानीय भाषा में होने वाली अभद्र बातें भी समझ आ जाती थी।

इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा

“क्रिकेट अंपायर के रूप में मुझे स्थानीय भाषा में शब्द जानने को मिले। अब, मैं सात अलग-अलग भाषाओं में बुरे शब्दों को जानता हूं। इसने ऑन-फील्ड घटनाओं से निपटने में मेरी बहुत मदद की। वही आपके (छात्रों के) करियर पर लागू होता है। आपको अपनी नींव मजबूत करनी है।”

अम्पायरिंग से ले चुके संन्यास

साइमन टफेल ने 1999 में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में अम्पायरिंग की थी। उन्होंने 2012 में इससे संन्यास ले लिया था। इस दौरान उन्होंने 74 टेस्ट मैच, 104 वनडे और 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अम्पायरिंग की थी।

उन्हें 2004 से 2008 तक लगातार पांच सालों तक आईसीसी बेस्ट अम्पायर ऑफ द इयर का अवार्ड मिला था। इस समय वह आईसीसी के लिए नये अम्पायरों को ट्रेनिंग देने का काम करते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post खिलाड़ियों की अभद्र भाषा समझने के लिए इस अंपायर ने सीखी 7 भाषाएँ appeared first on Sportzwiki.