Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहाली वनडे : शिखर का शतक, भारत के 9 विकेट पर 358 रन

मोहाली, 10 मार्च: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (143) के शतक की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के साथ रविवार को यहां खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया है। शिखर का यह 16वां शतक है। उन्होंने 115 गेंदों पर 18 चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 95, ऋषभ पंत ने 36, लोकेश राहुल ने 26 और विजय शंकर ने 26 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने पांच, झाए रिचर्डसन ने तीन और एडम जम्पा ने एक विकेट लिया।

The post मोहाली वनडे : शिखर का शतक, भारत के 9 विकेट पर 358 रन appeared first on Sportzwiki.