भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का अबतक का क्रिकेट करियर बहुत शानदार रहा है. कप्तान विराट कोहली ने अबतक अपने करियर में बल्ले से जमकर रन बनाये है. उन्होंने विश्व क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की है. उनका बल्ला किसी एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में बोलता है. इसी वजह से आज वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी हैं.
विराट ने बनाये सबसे तेज 9000 अंतरराष्ट्रीय रन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे तेज 9000 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का शानदार रिकॉर्ड बनाया है.
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ दूसरे वनडे में 120 गेंदों पर 116 रन की शतकीय पारी खेली है. अपनी इस पारी के दौरान ही उन्होंने बतौर कप्तान सबसे तेज 9000 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन बनाये है.
बता दें, कि इस मैच के दौरान विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 40वां शतक लगाया. वह अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वह सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड से पीछे है.
4000 से लेकर 8000 तक के रन का रिकॉर्ड भी विराट के नाम

बतौर कप्तान 4000 से लेकर 8000 रन तक के सबसे तेज रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 4000 रन, 5000 रन, 6000 रन, 7000 रन और 8000 रन बनाये हुए हैं.
ऐसा रहा है विराट कोहली का अबतक का पूरा क्रिकेट करियर

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए 77 टेस्ट मैच, 224 वनडे मैच और 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है. कोहली ने 77 टेस्ट मैचों में 53.76 की शानदार औसत से 6613 रन बनाये हुए है. साथ ही उन्होंने 224 वनडे मैचों में 59.74 की औसत से 10693 रन बनाये हुए है.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी सफल रहे हैं. उन्होंने 67 टी-20 मैचों में 50.29 की औसत से 2263 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.4 का रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे तेज 9000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड किया हासिल appeared first on Sportzwiki.