भारत दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंची है। वनडे सीरीज का पहला मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
पाकिस्तान की शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आराम दिया था। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गये वहीं शान मसूद ने 40 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये हरिस सोहेल ने शानदार शतक बनाया। वहीं अन्य बल्लेबाजों ने भी उनका पूरा साथ निभाया। इसी वजह से पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 280 रन बना दिए।
पाक टीम के लिए हारिस सोहेल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली वहीं टीम में वापसी कर रहे उमर अकमल ने 50 गेंदों में 48 रन बनाये। निचले क्रम में इमाद वसीम ने 13 गेंद में 28 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन कुल्टर नाईल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

आसानी से हासिल किया लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारतीय सीरीज से ही शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने अपना यह फॉर्म जारी रखा। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी बनाई। ख्वाजा 24 रन बनाकर फहीम अशरफ का शिकार बने।

दूसरी तरह लगातार रनों के लिए जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच शानदार लय में दिख रहे थे। उन्होंने शॉन मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी बनाई। फिंच ने अपना 12वां वनडे शतक लगाये हुए 116 रनों की पारी खेली।
उनके आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मार्श 91 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं हैंड्सकॉम्ब ने 30 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। फिंच को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsPAK: एरोन फिंच के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.