स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक तरफ पुलवामा हमले के बाद बीसीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखा था, इसमें बीसीसीआई ने पाकिस्तान को विश्व कप 2019 से बाहर करने की मांग की थी। लेकिन बीसीसीआई की इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा कि है कि उसे आने वाले समय 2021 टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए 150 करोड़ रुपये के कर की जिम्मेदारी उठानी होगी।
ऐसे में बीसीसीआई ने आम चुनाव खत्म होने तक का समय मांगा है और ICC ने तब तक का समय दिया है। आपको बता दें, आईसीसी को वैश्विक टूर्नामेंट के आयोजन के लिये सदस्यीय देशों से कर की छूट मिलती है लेकिन साल 2016 वर्ल्ड कप टी20 के लिये उसे कोई कर छूट नहीं दी गई, क्योंकि भारतीय कर कानून इस तरह की छूट की अनुमति नहीं देता।
आपको जानकारी में बता दें, फॉर्म्युला वन रेस के भारत से हटने के कारणों में से टैक्स में छूट मिलना सबसे अहम मुद्दा था। वहीं ICC चेयरमैन शंशाक मनोहर ने BCCI से कहा कि इसके नियमों के मुताबिक अगर उसे टैक्स में छूट नहीं मिलती है तो भारतीय बोर्ड को टैक्स का भार उठाना होगा। ICC के इस फैसले के बाद BCCI की परेशानी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़े:-
टीम के प्रदर्शन से खुश है कप्तान कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
विश्वकप से पहले विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर दिया ये बयान
पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता सोने का तमगा, विंग कमांडर अभिनंदन को किया समर्पित
Herald