Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टेडियम में फर्जीवाड़ा! BCCI ने बहरुपिये को लेकर जारी की चेतावनी

 
मुंबई         

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बहरुपिये के खिलाफ चेतावनी जारी की है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज में बीसीसीआई प्रतिनिधि बनकर स्टेडियम में विज्ञापन की जगह का प्रस्ताव रख रहा है. बीसीसीआई ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

बयान में बीसीसीआई ने कहा है, 'बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें खुद को बोर्ड का प्रतिनिधि बता रहे एक शख्स के बारे में बताया गया है. यह बहरुपिया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज में स्टेडियम में विज्ञापन की जगह का प्रस्ताव रख रहा है.'

बयान के मुताबिक, 'बोर्ड बताना चाहता है कि यह व्यक्ति न ही बोर्ड का कर्मचारी है और न ही किसी तरह से बोर्ड से संबंध रखता है. इस तरह की गतिविधियों में फंसने से बचें. आपको सलाह दी जाती है कि अगर आपके सामने ऐसा मामला आए, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं.'