Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुप्रीम कोर्ट ने नरसिम्हा को BCCI में बनाया मध्यस्थ

नई दिल्ली 
सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एएम साप्रे की पीठ द्वारा सुने जा रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों के बीच के मामले को लेकर किसी भी तरह की अपील पर सुनवाई से देश की सभी अदालतों को रोक दिया है। 

पीठ ने साथ ही वरिष्ठ वकील व एमिकस क्यूरी को पीएस नरसिम्हा को बीसीसीआई और राज्य संघों के बीच चल रहे विवाद में मध्यस्थ बनाया है, जो राज्य संघों की बात सुनेंगे और प्रशासकों की समिति (CoA) को सुझाव देंगे। इससे पिछली सुनवाई में पीठ ने सेवानिवृत्त जस्टिस डीके जैन को बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया था। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे को सीओए का तीसरा सदस्य नियुक्त किया था।