स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2019-20 के लिए भारतीय खिलाड़ियों अनुबंध की नई सूची जारी कर दी। एस लिस्ट के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों कि ग्रेड तय की गई है जिसकें अनुसार उनको सालाना पैसा दिया जाएगा। इस लिस्ट में टॉप ग्रेड में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली,उपकप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है। जबकि कई ऐसें भी खिलाड़ी है जिन्होंने पहली बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है जिसमें खलील अहमद भी शामिल है।
#TeamIndia Annual Player Contracts 2018-19: Grade A + @imVkohli @ImRo45 @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/8KCxhPgxb5
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
भारतीय खिलाडियों कि सूची-
A+ ग्रेड – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह
A ग्रेड – रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, रिषभ पंत
B ग्रेड – उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, केएल राहुल
C ग्रेड – मनीष पांडे, हनुमा विहारी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाति रायडू, ऋद्धिमान साहा, खलील अहमद
सालाना मिलेगा इतना पैसा –
A+ ग्रेड – 7 करोड़ रुपए
A ग्रेड – 5 करोड़ रुपए
B ग्रेड – 3 करोड़ रुपए
C ग्रेड – 1 करोड़ रुपए
#TeamIndia Annual Player Contracts 2018-19: Grade A @ashwinravi99 @imjadeja @BhuviOfficial @cheteshwar1 @ajinkyarahane88 @msdhoni @SDhawan25 @MdShami11 @ImIshant @imkuldeep18 @RishabPant777 pic.twitter.com/ddaXGG7yeV
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
आपको बता दे कि हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे कि इस सीरीज के पहले के दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2 0 की बढ़त बना रखी है साथ ही आज टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
ये भी देखें
INDvAUS: आज रांची के मैदान में विराट बना सकते हैं ये दो नए रिकॉर्ड
IND VS AUS: सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत
Video: जब डेविड मिलर की फुर्ती देख डु प्लेसिस ने कहा- “Come on MSD”
Herald