स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम का हर खिलाड़ी इस समय में विश्व कप में अपनी अपनी जगह बनाने के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप में खेले लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की किस्मत में क्या है अब इसका फैसला भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दोनों खिलाडियों से जुड़ा आपत्तिजनक टिप्पणियों वाला मामला नवनियुक्त लोकपाल डी के जैन को सौंप दिया है।
आपको बता दे कि कुछ समय पहले सेलेब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को कुछ समय के लिए टीम से निलंबित कर दिया गया था लेकिन बाद में जांच लंबित रहने तक उनका निलंबन हटा दिया गया था। अब आपको बता दे कि दोनों खिलाड़ियों की जांच उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोकपाल करेंगे। लेकिन अभी कहा नही जा रहा है कि इस बारे में फैसला कब तक आ सकता है। माना जा रहा है कि जल्द से जल्द इनको लेकर फैसला आ सकता है।
प्रशासकों की समिति (सीओए)प्रमुख विनोद राय ने हाल ही में अपने मीडिया ने सवाल पूछा गया कि क्या राहुल और पंड्या को कड़ी सजा मिलेगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा गया ;हमने राहुल और पंड्या से जुड़ा मामला लोकपाल को सौंप दिया है। अब लोकपाल कब तक इसका फैसला करते है ये उनके हाथ में है।
ये भी देखें
पुलवामा शहीदों की याद में भारतीय टीम ने लिया ये बड़ा फैसला
Live IND vs AUS 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला
IND vs AUS: इस भारतीय गेंदबाज के डर के कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बनाया ये सिक्रेट प्लान
Herald