Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोकसभा चुनाव: BJP में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पीएम मोदी की तारीफ की

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : अब क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आ रही है. बहुत दिनों से लगायी जा रही अटकलें को शुक्रवार को विराम लग ही गया. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ओर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए हैं. क्रिकेट के पीच पर बैटिंग छोड़ अब राजनीति में बैटिंग करते नजर आएंगे. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद ने गौतम गंभीर को भाजपा की सदस्यता दिलायी. गौतम गंभीर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के लिए शुक्रवार को बड़ी खबर आई है. क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली में एक सादे कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इस मौके पर गौतम गंभीर ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं. इससे जुड़ने का अवसर पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. गौतम गंभीर के करीबियों ने भी पिछले दिनों इसका संकेत दे दिया था कि वह नई दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होना है, लेकिन आम आदमी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर सकती है, ताकि प्रत्याशियों को ज्यादा प्रचार का मौका मिले.

यहां पर बता दें कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जनसंघ के दौर से ही भाजपा का गढ़ रहा है, इसलिए पार्टी के कई कद्दावर नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों की ख्वाहिश इस सीट से चुनाव लड़ने की है. यहां की वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी की दावेदारी के साथ दौड़ में क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम तेजी से उछला है.

पंजाबी उम्मीदवारों के लिए अनुकूल रही है सीट

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पंजाबी समुदाय के मतदाताओं की संख्या अधिक होने की वजह से यह सीट पंजाबी समुदाय के लिए अनुकूल मानी जाती है. दरअसल इस लोकसभा क्षेत्र में आने वाले मोती नगर, पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, कस्तूरबा नगर पंजाबी बाहुल्य इलाके हैं. इन कॉलोनियों में भारत के विभाजन के बाद बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोग आकर बस गए थे. यही नहीं पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो ज्यादातर इस समुदाय के नेताओं ने ही यहां पर जीत हासिल की है. इसमें राजेश खन्ना, जगमोहन, अजय माकन जैसे नेताओं के साथ ही मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं.

The post लोकसभा चुनाव: BJP में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पीएम मोदी की तारीफ की appeared first on Live Cities.