14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें देश का 44 बहादुर जवान शहीद हो गये थे। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी। इसके बाद आज भारतीय एयरफोर्स की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी करवाई की गयी। इसमें जैश ए मोहम्मद के कई ठिकानों पर निशाना साधा गया।
विंग कमांडर को पाकिस्तानी आर्मी ने पकड़ा

विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में हमला के दौरान दुश्मन देश के जहाज का पीछा कर रहे थे तभी उनका प्लेन दुश्मन देश के क्षेत्र में गिर गया। इसके बाद उन्हें वहां अरेस्ट कर लिया गया है।
अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐलान किया है कि कल यानी शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर दिया जायेगा। उन्होंने पाकिस्तान की एसेंबली में यह ऐलान किया।
भज्जी ने किया स्वागत

पाकिस्तान द्वारा भारतीय विन कमांडर को रिहा किये जाने पर हरभजन सिंह ने ख़ुशी जताई है। भज्जी लगातार भारत और पाकिस्तान मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। भज्जी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलने के पक्ष में भी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा
“बड़ी खबर- इमरान खान ने कहा है कि भारतीय पायलट अभिनन्दन को कल कल रिहा कर दिया जायेगा।”
Great News- @ImranKhanPTI says the Indian Pilot #AbhiNandan will be released tomorrow as a “goodwill gesture”
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 28, 2019
वीडियो जारी हुआ था

पाकिस्तान की तरफ से कल विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो जारी किया गया था। उसमें वह चाय पी रहे थे और पाकिस्तानी मेजर के सवालों का जवब दे रहे थे। उन्होंने सभी सवालों के जवाब निर्भीकता से दिए।
अभिनंदन जिन सवालों का जवाब नहीं देना चाह रहे थे, उन्हें उसके लिए साफ़- साफ़ मना कर दिया। अब उनके लौटने की खबर से पूरे देश में ख़ुशी की लहर है और इसमें क्रिकेट जगह भी पीछे नहीं है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खबर आने के बाद हरभजन सिंह ने डाला ये भावुक पोस्ट appeared first on Sportzwiki.
