Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर वसीम अकरम ने थपथपाई पाकिस्तान की पीठ

पाकिस्तानी आर्मी द्वारा गिरफ्तार किये गये भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर दिया जायेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि अभिनंदन को 1 मार्च को भारत को सौंप दिया जायेगा। इस खबर से पूरे भारत में ख़ुशी की लहर है वहीं पाकिस्तान अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है। कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।

कैसे पहुंचे थे पाकिस्तान

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में हमला के दौरान दुश्मन देश के जहाज का पीछा कर रहे थे तभी उनका प्लेन दुश्मन देश में गिर गया। इसके बाद उन्हें वहां अरेस्ट कर लिया गया है।

वहां के आम लोगों ने अभिनंदन को पीटना शुरू कर दिया था लेकिन पाकिस्तानी आर्मी ने उन्हें लोगों से बचा लिया। इसके बाद उनका वीडियो भी जारी किया गया। अब पाक पीएम ने रिहाई का ऐलान भी कर दिया है।

वसीम अकरम ने थपथपाई पीठ

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों ने गिने जाने वाले वसीम अकरम ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान की पीठ थपथपाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा

“मैं हमेशा से जानता था कि शांति के लिए रंग हरे और सफेद थे और आज यह साबित हो गया है! हमने इसे बार-बार कहा है कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन आज एक्शन शब्दों की तुलना में ज्यादा जोर से बोल रहे हैं। हमारे नेता के बारे में जो हमें दिखाता है कि क्या सच है, क्या सिर्फ और क्या सही है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर वसीम अकरम ने थपथपाई पाकिस्तान की पीठ appeared first on Sportzwiki.