इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज को भारत पूरे तरीके से जीतने की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगा और वैसे भी इस सीरीज को जीतेने के लिए भारत पर दबाव भी रहेगा। सीरीज जीत का दबाव इसलिए कह सकते है की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया हैै।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज, टी20 सीरीज हार के बाद जीत का रहेगा दबाव
इधर मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है की अगर टीम में जरुरत हुई तो वह नंबर चार पर भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।
विराट ने बात करते हुए कहा की उन्होंने कई बार टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के कारण मेरे खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मेरे खेलने का तरीका वही होगा जैसा नंबर तीन पर होता है।
इसके बाद मीडिया ने उनसे यह भी पूछ लिया की क्या इस सीरीज के बाद शुरू हो रहे आईपीएल विश्व कप की टीम को प्रभावित करेंगे। इस पर विराट ने कहा कि आईपीएल किसी खिलाड़ी के लिए कैसा जाएगा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विराट कोहली ने की इस दिग्गज बल्लेबाज के इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी
आपकों बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। टी20 में मिली हार के बार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर हाल में वनडे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।