जयपुर। विश्व क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल (79) ने सोमवार को आईपीएल-12 के मुकाबले में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर पहली जीत दिलाई। इस दौरान गेल ने 47 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की सहायता से 79 रन बनाए।
आईपीएल में दर्ज हो गया जोस बटलर के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड
उनकी इस पारी की सहायता से किंग्स इलेवन पंजाब पहले खेलते हुए चार विकेट पर 184 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स निर्धारित ओवरों में केवल 170 रन ही बना सकी। गेल ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में छठा रन बनाते हुए आईपीएल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
गेल ने आईपीएल की 113वीं पारी में ये उपलब्धि अपने नाम की। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वार्नर ने 114वीं पारी में चार हजार रन का आंकड़ा पार किया था।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल-12 में रच दिया ये इतिहास, रिकॉर्ड जानकार चौंक जाएंगे आप
आईपीएल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 128 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। गेल आईपीएल में चार हजार रन बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में सुरेश रैना, विराट कोहली, गौतम गंभीर, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा और महेन्द्र सिंह धोनी ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। क्रिस गेल के अब आईपीएल में 4073 रन हो गए हैं।