भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज दूसरे और तीसरे मैच में उनके बल्ले से शानदार शतक निकला। उन्होंने नागपुर के बाद रांची में भी शतक ठोक कर दिखा दिया कि उनसे बेहतर कोई नहीं है।
टीम को नहीं मिली जीत

रांची में खेले गये सीरीज के तीसरे मैच में विराट के बल्ले से 123 रन निकले। यह वनडे क्रिकेट में उनका 41वां शतक है। वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 9 शतक दूर हैं।
शिखर धवन, रोहित शर्मा और अंबाती रायडू का विकेट गिरने के बाद भी कोहली ने हार नहीं मानी। हालाँकि, उनकी जुझारू पारी के बाद भी भारत को इस मैच में 32 रनों से हार मिली लेकिन विराट ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
शेन वॉर्न ने की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने विराट कोहली के इस पारी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें विराट कोहली की बल्लेबाजी से काफी प्यार है। वॉर्न ने लिखा
“मुझे विराट कोहली की बल्लेबाजी देखना और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है क्योंकि वह कभी हार नहीं मानते और हमेशा मानते हैं कि जब उनकी बल्लेबाजी होती है तो उनकी टीम जीत सकती है। बस एक जबरदस्त रवैया और एक जो मुझे काफी पसंद है। शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया टीम को बधाई, बल्ले और गेंद के साथ कुछ बेहतरीन संकेत दिए हैं! आरोन फिंच के लिए भी बहुत खुश हूँ!”
I love watching @imVkohli bat & play cricket as he never ever gives up & always believes his team can win when he’s batting. Just a terrific attitude & one that warms my heart. Congrats to Oz on a wonderful win, some great signs with bat & ball ! Very happy for @AaronFinch5 too !
— Shane Warne (@ShaneWarne) March 8, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इस दिग्गज ने कहा, मुझे विराट कोहली की बल्लेबाजी देखना बेहद पसंद है appeared first on Sportzwiki.