पंजाब और राजस्थान के बीच खेले गये मैच में अश्विन द्वारा बटलर को मांकडिंक किये जाने पर होने वाला बवाल अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा. इस विवाद मे कई पूर्व और वर्तमान के खिलाड़ी अश्विन की आलोचना कर रहे है तो कई पूर्व और वर्तमान के खिलाड़ी अश्विन का समर्थन भी कर रहे है. अब अश्विन का समर्थन करने वाले खिलाड़ियों में एक और नया नाम जुड़ गया है. ये नाम साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी और आईपीएल में बैंगलोर की टीम से खेलने वाले डिविलियर्स का है.
डिविलियर्स का मानना अश्विन ने नियमों का ही तो किया प्रयोग
डिविलियर्स ने अश्विन को सही ठहराते हुए कहा कि “मुझे बटलर के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वो रन चुराने का प्रयास नहीं कर रहे थे पर इसके लिए आप अश्विन को ग़लत नहीं ठहरा सकते है उन्होंने जो भी किया है वो नियमो के दायरे में रहकर ही किया है. आपको इन नियमो में बदलाव की जरुरत है. इन नियमों में आप चेतावनी देनी जरुरी है यह जोड़ सकते है”.
उस घटना के बाद से ही अश्विन सही है या ग़लत ये बहस लगातार क्रिकेट जगत में चली जा रही है. ये सब अभी थमा भी नहीं था की कोलकाता और पंजाब के मैच में रसेल और मंयक अग्रवाल की फ़ोटो वायरल होने के बाद से तो अश्विन की आलोचना और भी ज्यादा होने लगी है.
पिछले मैच में अच्छा नहीं खेल पाए थे डिविलियर्स

बैंगलोर के टीम की इस आईपीएल सीजन की शुरुआत बहुत ख़राब हुई थी. चेन्नई के खिलाफ अपने पहले मैच में बैंगलोर की टीम मात्र 70 रनों पर सिमट गयी थी. जिसमें डिविलियर्स ने हरभजन सिंह की बॉल पर आउट होने के पहले 10 बॉल में 9 रन बना कर आउट हो गये थे. आउट होने से पहले डिविलियर्स को एक जीवनदान भी मिला था जिसका फ़ायदा वो नहीं उठा पाये थे. मुंबई के खिलाफ बैंगलोर को यह मैच अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलना है. इस मैदान पर डिविलियर्स का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है इस कारण बैंगलोर की टीम को अपने एस तूफानी बल्लेबाज से ढेर सारे रनों की आशा होगी.
The post जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन के बीच हुए मांकडिंक विवाद पर पहली बोले एबी डिविलियर्स, इस खिलाड़ी का किया समर्थन appeared first on Sportzwiki.
