Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेलर उपामन्यु दत्ता ने एशियाई रेगाटा में कांस्य पदक जीता

मुंबई
मुंबई के युवा नौकाचालक उपामन्यु दत्ता ने शनिवार को सिंगापुर में समाप्त हुई लेजर एशियाई नौकायन चैम्पियनशिप की पुरूषवर्ग की लेजर स्टैंडर्ड रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार चेन्नई की नेत्रा कुमानन ने महिला वर्ग की लेजर रेडियल स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। चैम्पियनशिप में शीर्ष एशियाई लेजर नौकाचालकों के बीच कड़ी टक्कर दिखायी दी जो जापान में होने वाली ओलंपिक नौकायन क्वालीफायर स्पर्धा के लिये अभ्यास के तौर पर मानी जा रही थी। उपामन्यु इस समय कोच ट्रेवर मिलर के मार्गदर्शन में यूरोप में ट्रेंिनग ले रहे हैं और उन्हें ंिसगापुर में प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था। उन्होंने पिछले महीने माल्टा में यूरोमेड चैम्पियनशिप जीती थी। विज्ञप्ति के अनुसार इस युवा नौकाचाक ने भारत को प्रतिस्पर्धी लेजर स्टैंडर्ड वर्ग में पहला पदक दिलाया।