Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निर्देशक कबीर खान ने बताया, धोनी की डॉक्युमेंट्री सीरीज में दिखाई जायेंगी ये घटनाए जो दर्शको को कर देगी भावुक

निर्देशक कबीर खान ने पिछले साल आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी को लेकर एक डॉक्युमेंट्री सीरीज बनाई है. स्पॉट फिक्सिंग को लेकर लगे दो साल के प्रतिबंध के बाद टीम ने पिछले साल वापसी की थी. निर्देशक कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज का नाम ‘रोर ऑफ़ द लायन’ है. इसका प्रसारण 20 मार्च से हॉटस्टार पर किया जाना है.

 धोनी व अन्य खिलाड़ियों की भावनात्मक यात्रा के बारे में जानेंगे

‘रोर ऑफ़ द लायन’ सीरीज के निर्देशक कबीर खान ने कहा, 

“हम सभी जानते है, कि फिक्सिंग विवाद के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल का निलंबन झेलना पड़ा था. इस हंगामे के बारे में सब जानते हैं, लेकिन यह हम नहीं जानते कि उन सुर्खियों से टीम के खिलाड़ियों को क्या लग रहा था, इसलिए यह सुर्खियों के पीछे की कहानी है.

क्या ये सुर्खियां धोनी को प्रभावित कर रही थीं? बेशक वे इससे प्रभावित थे, लेकिन उन्होंने कभी भी इसके बारे में बात नहीं की, बल्कि आज तक उन्होंने इसके बारे में बात नहीं की है.

यह विवाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को चोट पहुंचा रहा था, लेकिन हमने कभी इस बारे में उनकी बातों को नहीं सुना, लेकिन हमारे शो का यही उद्देश्य हैं. यह एक कहानी है जो हम सभी जानते हैं कि क्या हुआ था, लेकिन हम इस दौरान धोनी व अन्य खिलाड़ियों की भावनात्मक यात्रा के बारे में जानेंगे.  “

धोनी से लंबी बातचीत के बाद तैयार की गई है डॉक्युमेंट्री-सीरीज

कबीर खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

“इसमें धोनी की अगुवाई वाली टीम की वापसी और 2018 के आईपीएल जीतने को दिखाया गया है. इस सीरीज में खिलाड़ियों की भावत्तेजक यात्रा दिखाई गई है. करीब तीन महीने तक इस डॉक्युमेंट्री-सीरीज की शूटिंग की गई है. इसमें एमएस धोनी से काफी लम्बी बातचीत शामिल है, उनके साथ हमारी बातचीत, तो कहीं कहीं 7-8 घंटों तक हुई है.”

दिलचस्प और दिल दहला देने वाली कहानी

कबीर खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

धोनी ने हम पर विश्वास किया, कि मैं इन चीजों को दिखाने में संवेदनशील रहूँगा. आपने एम एस धोनी को इस तरह बातें करते नहीं देखा होगा. आप इस डॉक्युमेंट्री में धोनी के बहुत ही भावुक रूप को देखेंगे. 

यहां तक कि अगर मैं ’83’ पर काम नहीं करता, तो मैं ‘द लोर ऑफ़ द लायन में जरुर काम करता, क्योंकि यह एक दिलचस्प और दिल दहला देने वाली कहानी है.”

 

 


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post निर्देशक कबीर खान ने बताया, धोनी की डॉक्युमेंट्री सीरीज में दिखाई जायेंगी ये घटनाए जो दर्शको को कर देगी भावुक appeared first on Sportzwiki.