Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और अनुष्का ने किया अलग होने का फैसला, ये रही वजह

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने लम्बे अफेयर के बाद अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी. दोनों ने इटली के मिलान शहर में जाकर गुपचुप शादी की थी. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और दोनों ही अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया में खुलकर करते हैं.

विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में होने के बावजूद, विराट के पास नहीं रहेगी अनुष्का 

इसी बीच खबर आई है, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा विश्व कप 2019 में विराट कोहली के पास नहीं रहेगी.

हालाँकि, वह विश्व कप देखने इंग्लैंड जरुर जाएगी, लेकिन विराट और अनुष्का ने विश्व कप के दौरान मीडिया के विवादों से बचने के लिए एक साथ ना रहने का फैसला किया है.

दरअसल, अन्य विदेशी दौरों में अनुष्का कप्तान विराट के साथ ही बस में इधर-उधर आती जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अनुष्का अपने खुद के खर्चे व खुद की कार से स्टेडियम में मैच देखने जाएगी. वह भारतीय टीम की बस में विराट के साथ सफर नहीं करेगी.

अनुष्का की ईच्छा, विराट को विश्व कप उठाते देखना 

विराट-अनुष्का से जुड़े एक सूत्र ने कहा,

“अनुष्का शर्मा अपने पति के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर उनके साथ मौजूद रही है. विराट ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का साथ हमेशा बढ़-चढ़ कर दिया है. विराट पहली बार 50 ओवर के विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे, इसलिए अनुष्का चाहती है, कि वह उनके साथ वहां रहें, और उन्हें विश्व कप उठाते हुए देखें.”

मीडिया विवादों से दूर रहने के चलते किया फैसला 

इस सूत्र ने आगे कहा,

“अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के साथ इंग्लैंड जरुर जाएगी, लेकिन वह स्टेडियम में उनके साथ नहीं जाएगी. वह मैच देखने के लिए अलग से जाना चाहती है और अपने पति विराट को चीयर करना चाहती है. 

आमतौर पर खिलाड़ियों की पत्नियाँ उनके साथ ही विदेशी दौरों पर जाती है और एक ही बस में सफर करती है. इस बार हो सकता है, कि मैच के दिनों में अनुष्का अपनी खुद की कार लें और स्टेडियम तक आने-जाने का सारा खर्च खुद ही करें.

इसके पीछे एक प्यारी सी वजह है. दरअसल, दोनों को विश्व कप के लिए वहां मौजूद रहने वाले विशाल मीडिया कवरेज का अहसास हैं और उसकी वजह से विश्व कप के दौरान किसी भी तरह के विवाद को दोनों दूर रखना चाहते है, क्योंकि विराट का एकमात्र लक्ष्य भारतीय टीम को विश्व कप दिलाना है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट और अनुष्का ने किया अलग होने का फैसला, ये रही वजह appeared first on Sportzwiki.