भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम का क्लीन स्वीप कर दिया. अब इन दोनों देशो के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कल यानी 2 मार्च से होने वाली है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेना है.
पहला मैच हैदराबाद में खेला जाने वाला है. इससे पहले खबर ये आ रही है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चोट आ गई है. इसलिए उनके पहले मैच में खेलना अभी तय नहीं बताया जा रहा. भारतीय टीम इससे पहले ही परेशानी में थी. जब टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे.
जाने कब कहाँ और कैसे देखें पहला वनडे मैच

सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. टॉस 1 बजे होना तय किया गया है.
वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी. इसके साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर भी देख सकते हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्टस नेटवर्क (Star Sports 1/HD) पर देखा जा सकता है. आप इन चैनलों पर हिंदी और इंग्लिश दोनों में कमेंट्री देख सकते हैं.
विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी सीरीज

भारतीय टीम के पास विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेना है. के एल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने के लिए ये आखिरी मौका है. वहीँ ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के बाद पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलेगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कब, कहां और कैसे देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच appeared first on Sportzwiki.