स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है। भारत 5 मैचों की सीरीज में पहले के दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के बाद सीरीज के अंतिम तीन मैच लगातार हारकर जबदस्त आलोचना का शिकार हो रही है। लेकिन इस सीरीज हारने के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान के साथ कुछ खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है।
इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को विराट के सामने गेंदबाजी करने से लगता है डर, जानिए
इस सीरीज में दो शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। इसके साथ गेंदबाजी में भातरीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग की गेंदबजों की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। इस सीरीज में 310 रन बनाने के बाद कोहली पहले स्थान पर और टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस श्रृंखला में 202 रन के बूते रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है।
कुंबले ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह
लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा फायदा केदार जाधव को मिला है और केदार अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 24वें स्थान पर पहुंच गये है। गेंदबाजों की लिस्ट में बुमाराह 774 अंक के साथ पहले स्थान पर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर है। भारत को 10 साल बाद उसके घर में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम को चेता दिया है की विश्व कप में उनकी राह आसान नहीं होगी।
Herald