स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैच की वनडे सीरीज का 5वां और अंतिम वनडे मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाएगा । पांच मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं और आज का मैच इस सीरीज के वीजेता टीम का नाम तय करेगा। लेकिन इस सीरीज में भारतीय कप्तान के पास अपने घरेलू मैदान पर मैच जीतने के साथ सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा। लेकिन इस मैच में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़कर फिरोज शाह कोटला के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे।
इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है सचिन ने 8 वनडे मैच खेलकर 300 रन बनाएं है। लेकिन आज के मैच में विराट कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है। विराट ने अभी तक इस मैदान पर 6 वनडे में 202 रन बनाने में सफल हुए है और आज के मैच में विराट शतक बनाने में सफल होते है तो विराट सचिन का रिकॉर्ड कम मैच खेलकर तोड़ सकते हैं।
कोहली ने अभी तक इस सीरीज के 4 वनडे में 72.50 की औसत से 290 रन बनाए हैं ओर जिसमें उनके दो शतक भी शामिल हैं। इस सीरीज को जीतने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। भारत ने इस मैदान पर अपना अंतिम मैच 6 विकेट से जीता था।
Herald