Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी से मिलने मैदान पर आया दर्शक, हेडेन ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, तो सुनील गावस्कर ने दिया ये करारा जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. विराट कोहली ने मैच में शानदार शतक लगाया. उन्हें छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर मैच में विफल रहें.

पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही गेंद पर बीना खाता खोले आउट हो गए. वो 9 साल बाद पहली गेंद पर ऐसे बिना खाता खोले आउट हुए थे. इसके बाद जब भारतीय टीम लक्ष्य को बचाने मैदान पर आई. तब ऐसा हुआ जिसे देख धोनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गएं.

धोनी से मिलने मैदान पर आ गया दर्शक 

Dhoni Is Making Everyone Smile 🤣🔥❤

Geplaatst door BC Billi op Dinsdag 5 maart 2019

भारतीय टीम जैसे ही मैदान पर आई. सुरक्षा को तोड़कर एक दर्शक मैदान पर आ गया. जो धोनी से मिलना चाहता था. जिसके बाद धोनी और उस दर्शक के बीच काफी दौड़ भाग हुई. आखिरी में वो रूक गए और उस दर्शक को गले लगाया. जिसके बाद इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के साथ सुरक्षा पर सवाल पूछा.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूछा, “सुरक्षा कहां थी? सनी?”

अपनी प्रतिक्रिया में, गावस्कर ने कहा,

“वे मैच देख रहे हैं और इसलिए ऐसे फैन को रोकने में सक्षम नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में, सुरक्षा के लिए लोग मैदान के पास बैठे रहते हैं और भीड़ को देख रहे होते हैं. इसलिए भले ही कोई ऊपर से नीचे के कुछ सामान फेंकने की कोशिश कर सकता है. लेकिन मैदान पर नहीं आ सकता”

विराट कोहली बल्लेबाजी करें तो आप भीड़ देखना चाहते हैं या मैच 

इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया.

“लेकिन यहाँ पर क्रिकेट को सभी लोग प्यार करते हैं, यहाँ तक कि सुरक्षा गार्ड भी नहीं चूकते हैं, इसलिए दर्शक मौके से चूकने वाले नहीं हैं और अगर विराट कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, आप भीड़ देखना चाहते हैं या मैच “

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी से मिलने मैदान पर आया दर्शक, हेडेन ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, तो सुनील गावस्कर ने दिया ये करारा जवाब appeared first on Sportzwiki.