पिछले महीनें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक कायराना हरकत को अंजाम दिया जिसमें देश के 40 सुरक्षा बलों ने अपना बलिदान दिया। इस आंतंकी हमले के बाद एक स्वर में बात उठी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में खेलने से पहले सोचना चाहिए।
गौतम गंभीर ने एक बार फिर से पाक के खिलाफ मैच को लेकर दी राय
पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में खेलने की बात को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और एक बार फिर से वो अपनी उसी बात पर कायम हैं।

गौतम गंभीर ने तो इस बार तो दो-टूक कहा है कि भारतीय टीम को विश्व कप का फाइनल मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए क्योंकि क्रिकेट मैच से भी बढ़कर देश आता है।
गंभीर की दो टूक, कहा फाइनल भी हो तो भारत को करना चाहिए बहिष्कार
गौतम गंभीर ने सोमवार को इस बारे में बात करते हुए कहा कि
“पाकिस्तान पर सशर्त प्रतिबंध से काम नहीं चलेगा, उसका पूर्ण रूप से बाहिष्कार होना चाहिए। अगर 30 मई को शुरु हो रहे टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होता है तो भारत को उस मैच का बाहिष्कार कर देना चाहिए।”

गंभीर ने गरजते हुए कहा कि
“ इंग्लैंड ने 2003 विश्व कप में में जिम्बाब्वे का टूर नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने 2 अंको को खोया था।भारत-पाक मैच को 2 अंक की वजह से रद्द करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन पूरे देश को तब टीम के साथ खड़ा होना चाहिए और सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं पहुंचने पर टीम को दोष नहीं देना चाहिए। पूरी मीडिया और देश की टीम वो वापस लौटना चाहिए।“
पाकिस्तान से विश्व कप में बहिष्कार करना होगा मुश्किल, लेकिन मैं हूं खिलाफ
गौतम गंभीर ने इस बात को लेकर आगे कहा कि
“पुलवामा में जो हुआ, वो कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में हम पाकिस्तान के साथ सशर्त नहीं खेल सकते हैं। इस संबंध में बीसीसीआई को फैसला लेना है लेकिन मैं मानता हूं कि हमारे पड़ोसी के खिलाफ कोई सशर्त कदम सही नहीं होगा।”

“इसका पूर्ण बहिष्कार करना होगा। मुझे यकिन है कि विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करना मुश्किल होगा। हमें तो पाकिस्तान की मौजूदगी में एशिया कप में भी नहीं खेलना चाहिए, मैं तो इसके खिलाफ हूं।”
जवानों के बलिदान से अहम नहीं हो सकता क्रिकेट
गौतम गंभीर ने आगे कहा कि
“अपने जवानों के खातिर में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। हमारे 40-41 जवानों की जान किसी भी मैच से ज्यादा अहम है।”

“मैं मानता हूं कि अगर बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है तो पूरे देश को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। अगर फाइनल में भी पहुंच गए तो हमें इनके खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ हो विश्वकप का फाइनल मुकाबला तो भारतीय टीम ले ये फैसला appeared first on Sportzwiki.