Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैन ऑफ द मैच शेन वाटसन ने खोला राज, इस वजह से नहीं कर रहे गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आज के मैच में चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ चेन्नई ने आईपीएल के 12 वें संस्करण में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 147 रन बनाए.

6 विकेट से जीती चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई तब उनके सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू जल्द आउट हो गए. इसके बाद सुरेश रैना और शेन वाटसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को एकदम आसान बना दिया. रैना ने जहाँ 16 गेंद में 30 रन बनाए वहीँ शेन वाटसन ने 26 गेंद पर 44 रन की पारी खेली.

इसके बाद धोनी और केदार ने आसानी से मैच चेन्नई के नाम करा दिया. आखिरी ओवर में केदार जाधव आउट हो गbए जिसके बाद मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले ड्वेन ब्रावो ने चौका लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

जीत के बाद क्या बोले मैन ऑफ द मैच शेन वाटसन 

ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद विश्व के कई टी-20 लीग में खेलते हैं.

उन्होंने कहा,

“यह चेन्नई की तुलना में थोड़ा बेहतर विकेट था, विकेट (हंसते हुए) यह थोड़ा धीमा था, इसलिए बीच में से कुछ गेंद आराम से खेल रहा था.  और ये अच्छा  था विकेट को समझने के लिए. मुझे नहीं लगता कि मैं ज्यादा गेंदबाजी करूंगा”

“मुझे चोट लगी, जो बिग बैश के दौरान मुझे काफी परेशानी में डाल चूका है. इसलिए मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के लिए काफी फिट होने की कोशिश कर रहा हूं. मेरे  लिए पाकिस्तान सुपर लीग बहुत मज़ेदार था, और चेन्नई के लोगों के साथ फिर से जुड़ने में सक्षम होने के लिए बहुत अच्छा था इसलिए यहाँ फिर से होना बहुत अच्छा है”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post मैन ऑफ द मैच शेन वाटसन ने खोला राज, इस वजह से नहीं कर रहे गेंदबाजी appeared first on Sportzwiki.